You are currently viewing Mahindra Thar.e : कर दिया कमाल बना डाली मगंल ग्रह पर चलने वाली 4×4 कार! Thar का इलेक्ट्रिक माडल आप भी देख लो फोटो

Mahindra Thar.e : कर दिया कमाल बना डाली मगंल ग्रह पर चलने वाली 4×4 कार! Thar का इलेक्ट्रिक माडल आप भी देख लो फोटो

Mahindra Thar.E

महिन्द्रा हमेशा से ही कुछ न कुछ नया करता है और इस बार महिन्द्रा ने बवाल मचा रखा है, आईए जानते क्या कुछ नया चल रहा है । महिंद्रा ने 15 अगस्त पर दक्षिण अफ्रीका में Mahindra Thar.e इलेक्ट्रिक एसयूवी का कंसेप्ट साझा किया। Thar.e के अलावा, महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित कार्यक्रम में सात नए ट्रैक्टर मॉडल का भी अनावरण किया।

भारत की चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार (15 अगस्त) को दक्षिण अफ्रीका में एक कार्यक्रम में Mahindra Thar suv के इलेक्ट्रिक संस्करण को साझा किया, जब देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। थार ईवी पांच दरवाजे वाले संस्करण के रूप में धाकड़ entry मारती है। कंपनी ने Mahindra Thar.e कॉन्सेप्ट के कुछ टीज़र जारी किए थे, जिसने ऑटोमोबाइल प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया था।

Read More Tata Punch CNG: शोरुम से गरम समोसों कि तरह बिक रही ये कार, CNG ने लगा दिए चार चांद! मात्र 7 लाख मे अभी खरीद डालो

हालाँकि, अभी भी यह पुष्टि नहीं हुई है कि महिंद्रा द्वारा कार का व्यावसायिक संस्करण लॉन्च किया जाएगा या नहीं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि Mahindra Thar.e ई-वाहन सेगमेंट में पहली 4X4 कार बने। कार की कीमत जल्द ही सामने आ जाएगी। अतिरिक्त दरवाजे और बैटरी पैक को समायोजित करने के लिए Thar.e का व्हीलबेस 2,775 मिमी – 2,975 मिमी तक होगा।

Read More Mahindra electric ने Thar.e का पहला लुक जारी किया : गाड़ी है या सांड!

कंपनी के पास thar electric suv का एक पुराना टीज़र वीडियो था जिसमें मौजूदा थार मॉडल के सौंदर्यशास्त्र के अनुरूप, इसके रियर टेल लैंप डिज़ाइन की झलक दिखाई गई थी।

वर्तमान में, महिंद्रा एंड महिंद्रा एक्सयूवी400 को एकमात्र इलेक्ट्रिक पेशकश के रूप में पेश करती है, जो एक्सयूवी300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर आधारित है। XUV400 का बाज़ार प्रभाव सीमित है, लेकिन ऐसी उम्मीदें हैं कि Thar.e इसे बदल देगा, और ब्रांड को एक अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बना देगा। आप इन सभी माडल का पूरा विवरण निचे पढ़ सकते हैं-

Mahindra Thar.e के अलावा, महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित कार्यक्रम में सात नए ट्रैक्टर मॉडल का भी लांच किया।

Read More Mahindra ने 15 अगस्त पर उड़ा दिया गर्दा! एक से बढ़कर एक गाड़ीयों कि लगा दी रेल!‌ Mahindra निकाल देगा सारी कंपनीयों का पसीना

Leave a Reply